0

गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात: गोरखनाथ ओवरब्रिज का काम पूरा, जाम से मिलेगी मुक्ति

By Dec 17, 2025

गोरखपुर में गोरखनाथ के नए ओवरब्रिज का काम मंगलवार को पूरा हो गया। सड़क के दोनों तरफ एप्रोच का काम पहले ही पूरा कराया जा चुका था। मंगलवार को रेल लाइन के ऊपर रखे गए बो स्ट्रिंग से दोनों तरफ के पुल को सरिया से जोड़कर कंक्रीट का काम कराया गया। कंक्रीट सूखकर मजबूत होते ही लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद महानगर में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा कराया जा रहा है। गोरखनाथ ओवरब्रिज का भी निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। नए ओवरब्रिज की कंक्रीट की रेलिंग एक मीटर 10 सेंटीमीटर की है। इसके ऊपर दो मीटर का व्यू कटर लगाया गया है। व्यू कटर में कुशन भरा हुआ है।

इससे दूसरे पुल पर चलने वाले वाहनों की आवाज नए फ्लाईओवर में चलने वाले वाहनों तक नहीं पहुंचेगी। नए ओवरब्रिज के वाहनों की आवाज भी बाहर नहीं जाएगा। साथ ही वाहनों की आवाज और हार्न भी नहीं गूंजेगी। नया ओवरब्रिज शुरू होते ही गोरखनाथ की तरफ आने वाले वाहनों को पुराने ओवरब्रिज पर नहीं जाना होगा। आने-जाने के लिए अलग-अलग ओवरब्रिज होने से जाम भी नहीं लगेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Gorakhpur: 750 बोरी ‘ज़हरीले’ भुने चने जब्त, कपड़ों वाला केमिकल मिलाकर बेच रहे थे, खाने से हो सकता है कैंसर

भुने चने कई लोगों द्वारा खाए जाते हैं और इन्हें सेहतमंद माना जाता है। लेकिन सावधान रहें यदि आपको वे आकर्षक रूप से चमकीले पीले रंग के दिखें और आप उन्हें खाएं। उनमें खतरनाक रसायन...
By Dec 17, 2025

750 बोरी जहरीले चने जब्त: गोरखपुर में खतरनाक केमिकल से रंगे भुने चने पकड़े गए, खाने से हो सकता है कैंसर

गोरखपुर में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राजघाट थाना क्षेत्र के एक गोदाम में मिलावटी भुने चने रखे गए हैं। जांच के दौरान, अधिकारियों...
By Dec 17, 2025

UP में बड़ा बदलाव: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 28 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटेंगे, सामने आया पूरा आंकड़ा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती मंडल में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों मंडलों के सभी जिलों में...
By Dec 17, 2025

गोरखपुर क्लब चुनाव में पहली बार घमासान, महासचिव पद पर कांटे की टक्कर

शहर की प्रतिष्ठा के प्रतीक गोरखपुर क्लब में पहली बार चुनावी घमासान देखने को मिल रहा है। 1888 में स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो रहा...
By Dec 17, 2025

गोरखोरबार में RSS सरकार्यवाह होसबाले का अंतिम दिन, हिंदू सम्मेलन में 5000 लोगों को देंगे ‘पाथेय’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का गोरखपुर में तीन दिन का प्रवास बुधवार को सम्पन्न हो जाएगा। अंतिम दिन वह शहर के तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों और...
By Dec 17, 2025

साझा करें