0

गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

By Dec 9, 2025

गोरखपुर में एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष का मैदान बन गया जब दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मामला सिंघड़िया स्थित एक मैरिज हॉल का है, जहां सोमवार की रात बारात आई थी। रात करीब 12:30 बजे लड़की पक्ष की ओर से आए मक्कू यादव उर्फ अमन और राज यादव का लड़के पक्ष के संदीप चौहान व अंकित पांडेय से विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मक्कू उर्फ अमन ने पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। गोली पास में खड़े एक बाराती विक्की शर्मा के कमर में जा लगी। विक्की का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। गोली लगने से बारात में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल विक्की शर्मा को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, कूड़ाघाट और सिंघड़िया पक्ष के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना तनाव था, जिसके चलते यह घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मक्कू यादव उर्फ अमन और राज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई है।

विक्की के भाई आकाश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात तक सुरक्षा बढ़ाकर शादी संपन्न कराई और बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल

लापता युवक अंबुज की हत्या का रहस्य उसके दोस्तों के लगातार इनकार और विरोधाभासी बयानों के कारण गहरा गया था। 26 नवंबर को घर से निकलने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो स्वजनों...
By Dec 9, 2025

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे

गोरखपुर में एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने एआई का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उसे ब्लैकमेल करके 2.80 लाख रुपये ठग लिए। गोरखनाथ थाना क्षेत्र...
By Dec 9, 2025

यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड

नवंबर ने दिसंबर में पड़ने वाली ठंड की नींव तैयार कर दी है। कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है। दिसंबर के पहले दिन रिकॉर्ड 10 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान ने इसकी पुष्टि...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रायपुर गांव के पास सोमवार शाम को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी गुलाब साहनी...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज

गोरखपुर में शादियों का माहौल सबरंग से सराबोर है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शादियों में रचनात्मकता के रंग खिल रहे हैं, जिससे उत्सव और भी यादगार बन...
By Dec 9, 2025

तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ

एम्स ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दो संगठनों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से तंबाकू नियंत्रण, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में सुधार...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़

गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ओपीडी में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण पुरानी व्यवस्था में काफी असुविधा...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर: बुजुर्ग पति को घर से बुलाकर ले गए आरोपी, 5 महीने से लापता; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

गोरखपुर के न्यू शिवपुरी कालोनी में रहने वाली उर्मिला देवी ने अपने पति राजेंद्र यादव के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। उर्मिला देवी के अनुसार, 24 दिसंबर 2024 को कृष्णमुरारी, उसकी पत्नी गंगेसरा...
By Dec 9, 2025

साझा करें