गोरखपुर: बुजुर्ग पति को घर से बुलाकर ले गए आरोपी, 5 महीने से लापता; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
गोरखपुर के न्यू शिवपुरी कालोनी में रहने वाली उर्मिला देवी ने अपने पति राजेंद्र यादव के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। उर्मिला देवी के अनुसार, 24 दिसंबर 2024 को कृष्णमुरारी, उसकी पत्नी गंगेसरा देवी, ऋषिकेश साहनी और अन्य लोग उनके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। यह घटना भूमि विवाद के चलते हुई है। पांच महीने बीत जाने के बाद भी राजेंद्र यादव का कोई सुराग नहीं मिला है और उनका मोबाइल भी बंद है।
पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार रामगढ़ताल थाना और अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। अंततः, न्यायालय के आदेश पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने अपहरण और षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उर्मिला देवी ने अपनी आर्थिक कमजोरी का हवाला देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल
इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे
गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी
यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड
गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज
तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ
गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़
