0

गोरखपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी: DGCA की कटौती के बाद भी IndiGo की उड़ानें यथावत जारी

By Dec 14, 2025

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से IndiGo एयरलाइंस की उड़ानों में 10 फीसद कटौती के फैसले के बीच गोरखपुर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। DGCA के इस निर्णय के बाद गोरखपुर में भी असमंजस की स्थिति बन गई थी कि कहीं यहां से संचालित होने वाली उड़ानों पर भी असर न पड़े। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि गोरखपुर एयरपोर्ट को इस कटौती से बाहर रखा गया है।

गोरखपुर एयरपोर्ट से IndiGo की कुल छह उड़ानें नियमित रूप से संचालित होती हैं। इन उड़ानों के जरिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद के लिए रोजाना आवागमन होता है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, DGCA की ओर से किए गए बदलावों का इन रूटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी सेवाएं पूरी क्षमता के साथ जारी रहेंगी।

प्रभारी प्रचालन विजय कौशल ने बताया कि उड़ानों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी बदलाव की स्थिति में यात्रियों को पहले से सूचित किया जाएगा। फिलहाल गोरखपुर एयरपोर्ट से IndiGo की सभी सेवाएं पूरी क्षमता के साथ जारी हैं और आने वाले दिनों में भी संचालन सामान्य बने रहने की उम्मीद है।

गोरखपुर एयरपोर्ट से रोजाना कुल 11 यात्री विमान विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरते हैं। इनमें IndiGo एयरलाइंस की सबसे अधिक हिस्सेदारी है, जिसकी छह नियमित उड़ानें संचालित होती हैं। इसके अलावा अकासा एयर और स्पाइसजेट की दो-दो उड़ानें तथा एलायंस एयर का एक विमान भी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूटों को जोड़ता है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें