बिहार बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! स्मार्ट मीटर पर 25 पैसे/यूनिट की छूट, ऐसे पाएं 2.5% तक का लाभ
ऊर्जा विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ उठाएं। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं, जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है।
विद्युत कार्यपालक अभियंता ब्रबीम ने बताया कि स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं, समय से बिल भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत व ऑनलाइन माध्यम से समय पर भुगतान करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है। यानी बिल भुगतान पर उपभोक्ता 2.5 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा, स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक दो हजार रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज मिलेगा। ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विपत्र का समय पर भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान और तेज विकल्प है। सुविधा ऐप के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठाएं। इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।
तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’
बेतिया बस स्टैंड पर लाखों की चोरी: शादी में आए मेहमान का गहनों से भरा बैग लेकर भागा टेंपो चालक
किशनगंज में डंपर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी और पोता घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ का गठन, अब ग्रामीण इलाकों में भी निडर होकर चलेंगी बेटियां
मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’
‘मुख्यालय का रेट’ बताकर घूस मांग रहा था बिहार का ये ASI, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम
मुंगेर में बड़ा रेल हादसा टला, दो घंटे तक थमा रहा परिचालन; इंजन का पेंटोग्राफ फंसा तार में
