0

गोंडा: बाग में मिला किशोर का शव, एक साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या; परिवार में मातम

By Dec 9, 2025

गोंडा जिले के जमथरा नौवन पुरवा गांव में सोमवार शाम को साथियों के साथ निमंत्रण में गए किशोर का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर बाग में मिला। मृतक किशोर की पहचान कप्तान के रूप में हुई है।

बड़े भाई लल्लू ने बताया कि कप्तान सोमवार शाम को बाइक से दो साथियों के साथ बगल के गांव में निमंत्रण में जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी को चोटें आईं। निमंत्रण से उसके दोनों साथी तो घर वापस आ गए, लेकिन कप्तान घर नहीं लौटा। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की।

मंगलवार की सुबह गांव से बाहर बाग में आम के पेड़ के नीचे झाड़ी में कप्तान का शव मिला। उसके गले में आधी रस्सी लिपटी थी, जबकि आधी रस्सी पेड़ पर बंधी थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि करीब एक वर्ष पहले ही कप्तान के पिता शेषराम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतक की मां शशिलता समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

BAMS छात्रा की संदिग्ध मौत: पिता ने जताई हत्या की आशंका, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

गोंडा। एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल की बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की छात्रा महविश खानम की चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बलरामपुर जिले के अलीजानपुर...
By Dec 9, 2025

मतदाता सूची सत्यापन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: यूपी के 16 BDO और ADO पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी, डीएम ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के सत्यापन में लापरवाही के चलते 16 ब्लॉकों के बीडीओ और एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कर...
By Dec 9, 2025

गौना लेने जा रहे दूल्हे की दर्दनाक मौत, झपकी आने से हैंडब्रेक पर रखा हाथ और बेकाबू होकर पलट गई कार

गोंडा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दूल्हे समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पहली घटना गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नगर कोतवाली के एससीपीएम...
By Dec 9, 2025

साझा करें