0

गुरदासपुर में दोस्त के घर से सोने के गहने चोरी, फिर मां-बेटे ने मिलकर लिया लाखों का लोन; धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Dec 10, 2025

गुरदासपुर में डडवां रोड पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ने ही अपने साथी के साथ बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि साहिब सिंब नामक आरोपित का उसके घर आना-जाना था। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर साहिब सिंब ने राजेश की गैर मौजूदगी में उसके घर से सोने के गहने चोरी कर लिए।

चोरी के बाद, आरोपित साहिब सिंब ने अपनी मां स्वीटी के साथ मिलकर एक निजी कंपनी से इन गहनों पर लोन लेने की योजना बनाई। उन्होंने करीब 15 तोले सोने पर 8.31 लाख रुपये का लोन ले लिया। बाद में आरोपितों ने कुछ सोना (करीब साढ़े चार तोले) रिलीज भी करा लिया।

फिलहाल कंपनी के पास करीब 10 तोले सोने पर लोन चल रहा है। इस पूरी घटना से राजेश कुमार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राजेश की शिकायत पर थाना धारीवाल पुलिस ने दोनों आरोपितों, साहिब सिंब और उसकी मां स्वीटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें