ग्लोबल वार्मिंग और कूलिंग नई चेतावनी: सीएम योगी ने वन संरक्षण पर दिया ज़ोर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वन और पर्यावरण संतुलन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वन, जीवन का आधार हैं और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने ‘ग्लोबल वार्मिंग’ और ‘ग्लोबल कूलिंग’ जैसी समस्याओं को मानवता के लिए नई चेतावनी बताया।
मुख्यमंत्री ने भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का उल्लेख करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यदि वन हैं तो जल है, जल है तो वायु है और यदि वायु है तो जीवन है।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वनों के माध्यम से आर्थिक विकास और मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक दौर में प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ के दुष्परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण मौसम चक्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से धरती के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण के लिए सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और वन राज्य मंत्री केपी मलिक ने भी संबोधित किया।
कानपुर में पुलिस के डर से युवक ने लगाई फांसी, महिला से विवाद के बाद मचा हड़कंप
कानपुर: हंसपुरम में गोवंश की हत्या, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, Kanpur crime news
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी सख्त, अपराधियों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश की ताज़ा ख़बरें: मेरठ में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव की आशंका से हड़कंप
अलीगढ़ में सड़क पर नमाज, पुलिस ने समझाया; शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल? जानें कैसे पाएं PM फसल बीमा का मुआवजा
गैस की किल्लत: 45 दिन की बुकिंग ने बढ़ाई मुसीबत, आम आदमी परेशान
कानपुर में ईद के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
