0

विवाद के चलते युवती ने लगाई फांसी, एंबुलेंस कर्मियों ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान

By Dec 13, 2025

ढोलना थाना क्षेत्र के छावनी गांव में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। युवती के भाई ने सरकारी एंबुलेंस की सेवा मांगी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी, पायलट ने स्थिति देखी तो युवती को ऑक्सीजन देकर सुरक्षित किया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

बता दें कि ढोलना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने 108 नंबर पर कॉल कर बहन को जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए कॉल की। उसने बताया कि उसकी बहन ने किसी विवाद के चलते घर में ही फांसी लगा ली थी, उसे फंदे से उतार लिया गया है। उसने कॉल पर अपनी बहन की गंभीर हालत होने की जानकारी दी। जब एंबुलेंस दरवाजे पर पहुंची तो ईएमटी अवधेश व पायलट दिनेश को युवती की हालत नाजुक दिखाई दी। इसके बाद ईएमटी ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया और उन्हीं की देखरेख में युवती को ऑक्सीजन एवं फ्री हॉस्पीटल केयर उपलब्ध कराई, कुछ देर उपचार के बाद मरीज को सुरक्षित कर लिया गया। इसके बाद तत्काल उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ढोलना: विवाद के चलते युवती ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ढोलना थाना क्षेत्र के छावनी गांव में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। युवती के भाई ने...
By Dec 13, 2025

साझा करें