0

यूपी के अमरोहा में खिलाड़ियों को तोहफा, 19.22 लाख रुपये से बनेगा मंडल का पहला 9 लेयर टेनिस कोर्ट

By Dec 10, 2025

अमरोहा के मालीखेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19.22 लाख रुपये की लागत से नौ लेयर टेनिस कोर्ट बनेगा। गुरुवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स व सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र ने भूमि पूजन कर मंत्रोच्चारण के बीच कोर्ट बनाने के लिए ईंट रखी। यह मुरादाबाद मंडल में पहला टेनिस कोर्ट होगा और 7200 वर्ग मीटर में बनेगा।

शहर के मालीखेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं। मल्टीपरपज हाल के निर्माण के साथ ही अब उसमें नौ लेयर टेनिस कोर्ट बनेगा। डीएम ने कहा कि इस कोर्ट के जरिए युवा टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। अच्छे तरीके से वह अभ्यास कर सकेंगे। खेलने से शारीरिक विकास होता है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

सीडीओ ने कहा कि ऐसी सुविधाओं की उपलब्धता जिले में खेल गतिविधियों के प्रति रुचि जगाती है, जिससे अधिक लोग, खासकर युवा, सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, डीएसटीओ पुनीत कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डा.एमपी शर्मा, अमन लिट्ट, पीडब्ल्यूडी से गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली इकलौते बेटे की जान, परिवार में मातम

अमरोहा मंडी धनौरा मार्ग पर मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे नौगावां सादात थाना क्षेत्र में गांव जिरखी के तालाब के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक...
By Dec 10, 2025

बिना OTP शेयर किए खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, ठगी का ये तरीका जान रह जाएंगे दंग

अमरोहा में साइबर अपराधियों ने एक महिला के खाते से 99 हजार 600 रुपये निकाल लिए। यह ट्रांजक्शन शुक्रवार रात 12 बजे हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि न तो पीड़िता के...
By Dec 10, 2025

साझा करें