0

गया में प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर मारी गोली

By Nov 28, 2025

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिजहररा के बधार में सड़क किनारे युवक को हाथ-पैर बांधकर गर्दन में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया। मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान काजिबिगहा गांव निवासी विदेशी यादव के 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय ददरेजी बाजार में अपने भाई के साथ बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संजय का कोंच थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले संजय उस लड़की को अपने साथ ले गया था, लेकिन बाद में दोनों वापस लौट आए थे। सूत्रों का कहना है कि लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते अपराधियों ने युवक को निशाना बनाया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई है और यह हत्या प्रेम-प्रसंग के मामले से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि मृतक के भाई नवल यादव के आवेदन पर कोंच थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है, जिनमें कुछ परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस सभी नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गया एयरपोर्ट पर 12 यात्री वीजा के बिना फंसे, CISF की निगरानी में पूछताछ

बोधगया स्थित गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कंबोडिया से आए एक चार्टर्ड विमान के 12 यात्री वीजा न होने के कारण एयरपोर्ट पर ही रोक दिए गए। इन...
By Nov 28, 2025

गयाजी में पछुआ हवा का प्रकोप, अचानक बढ़ी ठंड, अलाव जलाने को मजबूर लोग

गयाजी में पछुआ हवा के तेज़ बहाव ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम के समय...
By Amit Sagar Nov 28, 2025

साझा करें