0

गुरु तेग बहादुर की जयंती पर गुरुद्वारों और स्कूलों में हुए विशेष कार्यक्रम

By Nov 25, 2025

सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को शहर भर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। सिख समुदाय के अनुयायियों ने गुरु के बलिदान, करुणा और मानव सेवा के संदेश को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

शहर के ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्री सहज पाठ साहिब की सेवा की। इसके उपरांत, गुरु के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित कथावाचन और मनमोहक कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा परिसर में गुरु तेग बहादुर के अनुयायियों का जमावड़ा लगा रहा, जिनमें देवेन्द्र सिंह मनकू, बूटा सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, रघुवीर सिंह, अशोक सिंह, हर‌जिन्दर सिंह, महेन्द्र सिंह, हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, मनविन्दर सिंह, ज्ञानी द‌यालु‌सिंह, हरदीप सिंह, गुरशरण कौर, नरिन्दर कौर, भूपिन्दर कौर, हरजीत कौर, मंजीत कौर, जतिन्दर कौर, मनमीत कौर और अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसी क्रम में, सहावर गेट स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में भी गुरु तेग बहादुर की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार और प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय ने गुरु साहिब के त्याग, करुणा और मानव सेवा के महान संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर का जीवन हमें हमेशा दूसरों की सेवा करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

शिविर का शुभारंभ अतिथियों अशोक, आर्येन्द्र और हाकिम सिंह ने गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस स्वास्थ्य शिविर में डा. अभिषेक भारद्वाज, डा. राजू वर्मा और उनकी पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने आमजन के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच की। जांचों में रक्तचाप (बीपी), हीमोग्लोबिन, मधुमेह (डायबिटीज), आंखों की जांच, दांतों की जांच, और बॉडी वेट-हाइट विश्लेषण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल थीं। चिकित्सकों ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता के महत्व, पौष्टिक आहार के सेवन, नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सही आदतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और सलाह दी। इस अवसर पर भावना शर्मा, पायल कुशबाहा, वैष्णवी वर्मा, सचिन, रोशनी, गुरुराज, तनिष्क, पावनी, राधिका, प्रियंक, दिव्यांशी, दिव्या, सलोनी, अंशु, तपस्या, मानव, सृष्टि, मानसी, गौरी सहित कई गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें