गोरखपुर में आधी रात ट्रक का आतंक: बैरिकेडिंग तोड़ भागे युवक, पुलिस ने दबोचा
गोरखपुर शहर की शांत सड़कों पर शनिवार देर रात करीब सवा बारह बजे उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रक तेज रफ्तार से आता दिखा। मोहद्दीपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई और टॉर्च से इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय बैरिकेड तोड़ दिया और ट्रक को कूड़ाघाट की ओर दौड़ा दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैंट थानेदार तत्काल मय टीम के साथ ट्रक का पीछा करने लगे। कूड़ाघाट में भी पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कर ट्रक को रोकने की कोशिश की। इस बार भी चालक ने बैरियर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का पहिया एक लोहे की रॉड में फंस गया, जिससे वह रुक गया।
ट्रक के रुकते ही उसमें सवार छह युवक कूदकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। रेलिंग कूदते समय वे ताल किनारे गिर गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान भटहट के रंजीत पासवान, कैंपियरगंज के बसंतपुर गांव के सुहेल अहमद, गोरखनाथ सिंधी कालोनी के दीपक कुमार, चिलुआताल के मिर्जापुर निवासी बलराम निषाद, सचिन निषाद और गुलरिहा के काजीपुर के प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए।
शुरुआती पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे नशे में धुत थे और सिर्फ मौज-मस्ती करने के लिए ट्रक लेकर निकले थे। उन्होंने माना कि तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए वे मोहद्दीपुर की ओर आ गए थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और राहगीरों की जान खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रक को भी सीज कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में युवकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। रविवार शाम को उन्हें शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
गोरखपुर: पीतल फैक्ट्री के गोदाम में सेंधमारी, लाखों की टोंटी चोरी
गोरखपुर में आग का तांडव: चार घंटे में तीन जगहों पर लाखों का नुकसान
काशी दादर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मची अफरा-तफरी, भदोही में रोकी गई ट्रेन
मतदाता सूची पुनरीक्षण में भ्रम: कहीं फॉर्म अधूरे, कहीं 2003 की सूची का अता-पता नहीं
गोरखपुर विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा का नया कोर्स, डिजिटल सुरक्षा का बढ़ेगा स्तर
गोरखपुर में ठंड का सितम: दिन में भी सताएगी सर्दी, धूप से मिलेगी राहत
गोरखपुर: गोड़धोइया नाला निर्माण ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, एक और मकान में आई दरार
सीएम योगी ने भरा मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म, सजग मतदाता का परिचय दिया
