गोरखपुर: बारात विवाद के बाद पलहईपार बाबू में तनाव, पुलिस तैनात
गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पलहईपार बाबू गांव में दो पक्षों के बीच उपजे तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह विवाद 19 नवंबर को एक बारात के दौरान शुरू हुआ था, जिसे उस समय तो शांत करा लिया गया था, लेकिन अगले दिन मामला फिर गरमा गया।
सूत्रों के अनुसार, विवाद के अगले दिन एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे, फरसे और तमंचे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश में निकले। तीसरे दिन भी दोनों पक्षों में झड़प हुई, जिसमें तमंचा लहराने और फायरिंग करने के आरोप भी लगे। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने एक पक्ष के मुकेश कुमार की तहरीर पर गांव के विजय कुमार चौरसिया, मुकेश कुमार चौरसिया, महंगू चौरसिया, अजीत चौरसिया, आकाश कुमार चौरसिया, दीपक चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, संतोष, कृष्ण कुमार, रामबचन, किशन चौरसिया, अमन कुमार चौरसिया, संजू गुप्ता, भूलू चौरसिया, राजू प्रजापति, चंद्रमणि चौरसिया, रामप्रकाश चौरसिया, युवराज चौरसिया, शिवम प्रजापति, सीताराम चौरसिया, बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया तथा बांसगांव थाना के सोनारी गांव निवासी अखिलेश यादव, शैलेष यादव सहित 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के जयप्रकाश चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, संदीप, बृजेश प्रसाद, मनमोहन, ईश्वरचंद, अभिषेक, लवकुश, रंजीत प्रसाद, रितेश प्रसाद, इंद्रेश प्रसाद, किशन तथा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया है।
इस बीच, मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। शनिवार को भीम आर्मी के सदस्य नीला गमछा और झंडा लेकर गांव पहुंचे और दलित बस्ती में जाकर लोगों से उनका हालचाल जाना।
खजनी की सीओ शिल्पा कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 36 नामजद और 75 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
गोरखपुर में फोरलेन का सपना साकार, असुरन से पिपराइच तक बैनामा प्रक्रिया तेज
गोरखपुर फैक्ट्री आग: रातभर दहला गांव, दमकलकर्मियों ने बचाई जिंदगियां
गोरखपुर में 93 हजार डुप्लीकेट वोटर हटे, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान जारी
जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज: 10 हजार विद्यार्थी देंगे दस्तक, बाइक-स्कूटी और नगद पुरस्कार की घोषणा
