गोरखपुर: बारात में नाचने को लेकर विवाद, लाठी-डंडे और हवाई फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में एक बारात में नाचने को लेकर उपजा विवाद गांव लौटने पर हिंसक रूप ले लिया। प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष से हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे गांव में दहशत और भगदड़ का माहौल पैदा हो गया।
सूत्रों के अनुसार, घटना की शुरुआत 19 नवंबर को हुई जब पल्हईपार बाबू के प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल कुमार और पूर्व प्रधान जयप्रकाश चौरसिया के चालक अखिलेश यादव, गोरखपुर के पादरी बाजार में एक बारात में शामिल हुए थे। बारात में नाचने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
बारात से गांव लौटने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि पूर्व प्रधान के समर्थक गांव में प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल के दरवाजे पर पहुंचकर नोकझोंक करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ-साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान हुई हवाई फायरिंग ने स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया और गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सूचना मिलते ही खजनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तनाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने करीब दर्जनभर लोगों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, तनाव पूरी तरह शांत नहीं हुआ था। शुक्रवार की सुबह, जब दोनों पक्ष थाने में तहरीर देने पहुंचे, तो वे थाने के गेट पर ही एक बार फिर भिड़ गए। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और दोनों पक्षों से कुल 19 लोगों को हिरासत में लिया गया।
प्रधान प्रतिनिधि शेषपाल कुमार ने आरोप लगाया कि बारात में उनके साथ मारपीट हुई और बाद में बाहरी लोगों को बुलाकर गांव में गुंडागर्दी कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी प्रधान प्रतिनिधि समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सीओ खजनी शिल्पा कुमारी ने बताया कि असलहा लहराने वाले आरोपित का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। गांव में चार उपनिरीक्षक और आठ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में कुल 13 लोग घायल हुए थे।
पैसों के लेनदेन में गोलीबारी, डॉक्टरों ने आंत से निकाली गोली, पुलिस जांच में जुटी
फैक्टर की किल्लत से हीमोफीलिया रोगियों की जान पर संकट, इलाज के लिए भटक रहे मरीज़
परीक्षा तिथि बदली, प्रश्नपत्र पर पुरानी छपी, छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
गोरखपुर: ट्रांसफार्मर बेचने के आरोप में जेई-एसडीओ निलंबित, चालकों पर एफआईआर
“title”: “गोरखपुर: नौ साल पहले मृत घोषित महिला के नाम पर तीसरी बार बना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र”,
गोरखपुर में फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं से छाया इलाका, पुलिस ने लोगों को किया सचेत
गोरखपुर की बेटी आकांक्षा पांडेय का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम
गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा मास कम्युनिकेशन का संस्थान, 70 लाख का बजट स्वीकृत
