गाजियाबाद में नशेड़ी ने दरोगा को धक्का दिया, बाल-बाल बची जान; वीडियो वायरल
गाजियाबाद के मोदीनगर में नशे का कहर देखने को मिला, जहां एक नशे में धुत्त युवक ने न केवल राहगीरों को परेशान किया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे निवाड़ी रोड पर हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक लक्षित शर्मा, जो स्टाफ क्वाटर्स कालोनी का निवासी बताया जा रहा है, शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा था। वह न केवल वाहन चालकों को धक्का दे रहा था, बल्कि राहगीरों से भी मारपीट कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर किसी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर निवाड़ी रोड चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने लगे, उसने एक दरोगा को जोर से धक्का दे दिया। दरोगा असंतुलित होकर पीछे खड़ी एक कार पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि कार की रफ्तार कम थी, अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। इस घटना में दरोगा का मोबाइल भी टूट गया।
इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। उसने एक पुलिसकर्मी से लाठी छीनने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले जाने में सफल हुई।
पुलिस ने आरोपी लक्षित शर्मा के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। इस पूरी घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में आरोपी की दबंगई और पुलिस के साथ उसकी धक्का-मुक्की साफ देखी जा सकती है।
सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा: 27 नवंबर को गुफा मंदिर का करेंगे उद्घाटन
गाजियाबाद में चाउमीन बनी आफत, छह लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
गाजियाबाद: प्रदूषण और संक्रमण का कहर, एक मरीज की मौत, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा
साहिबाबाद में दीवार गिरी, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद में ‘सांस’ अभियान शुरू: निमोनिया से बच्चों को बचाने की पहल
गाजियाबाद: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी, कार चढ़ाने का प्रयास
कैग अधिकारी ने पेश की मिसाल, दहेज में मांगी सिर्फ एक रुपया और नारियल
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: गाजियाबाद में 23 बीएलओ पर एफआईआर, एक निलंबित
