कैंसर से डायबिटीज तक… दिल्ली में 14 करोड़ की नकली दवाओं का जाल, मरीजों की जान जोखिम में
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नकली दवाओं का अवैध कारोबार तेजी से संगठित अपराध बनता जा रहा है। कम जोखिम और अधिक मुनाफे के कारण यह धंधा माफिया नेटवर्क के लिए आकर्षक बन गया है।
दिल्ली ड्रग कंट्रोल विभाग और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिछले तीन वर्षों में 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाएं पकड़ी गई हैं। इनमें कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज, किडनी और एंटीबायोटिक जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं को नामी कंपनियों की तरह पैक कर बाजार में उतारा जाता है, जिससे मरीज आसानी से ठगे जाते हैं और उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है।
आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में जांच के दौरान 1,183 दवा सैंपल अमानक पाए गए, जिनमें से 400 पूरी तरह नकली थे। इसके बावजूद राजधानी में दवा जांच के लिए न तो पर्याप्त प्रयोगशालाएं हैं और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। विशेषज्ञों का कहना है कि नकली दवाओं के मामलों में सजा की दर कम और कानूनी प्रक्रिया लंबी होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कई मामलों में आरोपी जमानत पर छूटकर फिर से इसी धंधे धंधे में लग जाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि दवा आपूर्ति श्रृंखला की सख्त निगरानी, आधुनिक लैब, कड़े कानून और त्वरित सजा की व्यवस्था की जाए। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि नकली दवाओं का यह कारोबार सीधे जनस्वास्थ्य पर हमला है।
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर, AQI 500 के पार; सांस लेना हुआ मुश्किल, 11 साल का रिकॉर्ड टूटा
विराट कोहली और लियोनेल मेसी की मुलाकात पर सस्पेंस, फैंस को दिल्ली में उम्मीद
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘बीजेपी ने चुराए वोट, पीएम मोदी का आत्मविश्वास खत्म’
दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल हुए हाइब्रिड मोड पर शिफ्ट
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में हाइब्रिड क्लास शुरू
Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की ये सीरीज, यूनिक कहानी के साथ मिलेगा कॉमेडी और ड्रामा का डोज
