भारत पहुंचे ‘दोस्त’ पुतिन, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार (4 दिसंबर 2025) को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पहुंचकर अपने ‘दोस्त’ पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुतिन की यह यात्रा चार साल बाद हो रही है और यह भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है।
यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा। गुरुवार शाम को पीएम मोदी पुतिन के लिए निजी डिनर का आयोजन करेंगे। शुक्रवार को 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राजकीय भोज में शामिल होंगे।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह यात्रा आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी। रूस व्यापार आदान-प्रदान बढ़ाने में रुचि रखता है और भारतीय उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दे रहा है। पुतिन के साथ एक बड़ा व्यापारिक समूह भी भारत आया है। भारत को उम्मीद है कि फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि उत्पादों और समुद्री उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी, जिससे व्यापार घाटे में सुधार आएगा।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
