0

आगरा में निःशुल्क हड्डी रोग शिविर, 4 मरीजों का होगा Joint Replacement

By Feb 8, 2026

आगरा विकास मंच ने शहर में एक निःशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 25 मरीजों की जांच की गई और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि जांच के दौरान चार मरीजों को जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए चयनित किया गया है। इन मरीजों का प्रत्यारोपण लागत मूल्य पर किया जाएगा, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

शिविर में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को परामर्श दिया, जबकि डॉ. अनिल कुशवाहा ने फिजियोथेरेपी के माध्यम से उन्हें राहत और जागरूकता प्रदान की। डॉक्टरों ने बताया कि यदि मरीज अपना वजन नियंत्रित रखें, संतुलित खान-पान अपनाएं और नियमित फिजियोथेरेपी करें, तो अधिकांश हड्डी रोगों से बचाव और राहत संभव है।

शिविर को सफल बनाने में अंशु जैन, शरद चौरडिया, ममता जैन, कविता जैन और जय रामदास डॉ रामनरेश यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली लाश की पहचान में AI बना मददगार, दिल्ली की सोनाली हो सकती है मृतक

आगरा के खंदौली टोल प्लाजा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ दिन पहले एक युवती का शव मिला था। शव को कंबल में लपेटकर फेंका गया था। युवती के चेहरे और गले पर चोट के...
By Feb 8, 2026

Agra crime news: जूता व्यापारी की दुकान में चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

आगरा पुलिस ने एमजी रोड पर धाकरान चौराहा स्थित चिराग फुटकेयर की दुकान में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को दुकान के ही एक कर्मचारी ने अपने चार...
By Feb 8, 2026

साझा करें