UCIL माइंस में फर्जीवाड़ा: ठेका कंपनी ने बाहरी मजदूर की फर्जी एंट्री पर GM से की शिकायत
यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के तुरामडीह माइंस में फर्जी हस्ताक्षर के जरिए एक बाहरी मजदूर को कार्य में शामिल किए जाने का मामला सामने आया है। ठेका कंपनी मेर्सस अजय कुमार गुप्ता की प्रोपराइटर बबिता देवी ने इस संबंध में यूसिल के महाप्रबंधक (GM) को लिखित शिकायत भेजी है।
शिकायत में कहा गया है कि उनकी कंपनी कई वर्षों से यूसिल के विभिन्न कार्यों को निष्पादित करती आ रही है। हाल ही में उन्हें माइंस विकास कार्य के लिए एक नया टेंडर भी आवंटित किया गया। इसके बाद उन्होंने अस्थायी गेट पास निर्गमन के लिए 54 मजदूरों की सूची कंपनी को सौंपी थी।
ठेकेदार के अनुसार, मंगलवार को उन्हें पता चला कि उनकी सूची में फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करके एक बाहरी व्यक्ति को शामिल किया गया है। यह मामला सुरक्षा और कार्यप्रणाली में बड़ी चूक को दर्शाता है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
जमशेदपुर के विकास में अमिट छाप छोड़ने वाले रितुराज सिन्हा का निधन, शहर में शोक की लहर
टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर
झारखंड में ‘ग्लॉक पिस्टल’ पर सियासी घमासान, सरयू राय ने बन्ना गुप्ता से पूछा- लाइसेंस कैसे मिला?
जमशेदपुर में कड़ाके की ठंड से हाहाकार, 9.4 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 7 दिन हार्ट पेशेंट्स रहें सावधान
