0

गोरखपुर क्लब चुनाव में पहली बार घमासान, महासचिव पद पर कांटे की टक्कर

By Dec 17, 2025

शहर की प्रतिष्ठा के प्रतीक गोरखपुर क्लब में पहली बार चुनावी घमासान देखने को मिल रहा है। 1888 में स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो रहा है। इस बार वर्तमान महासचिव डॉ. संजीव गुलाटी और शुभेंदु श्रीवास्तव के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।

कुल 13 पदों के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। क्लब के सभी 13 वर्तमान पदाधिकारियों ने किसी न किसी पद के लिए पर्चा दाखिल किया है, जिससे चुनाव में अनुभव और नए समीकरणों की दिलचस्प जुगलबंदी देखने को मिल रही है। अधिकांश पदों पर एक से अधिक दावेदार मैदान में हैं, जिसने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

हालांकि, दो पद ऐसे भी हैं जिनपर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सचिव बैडमिंटन पद पर मृत्युंजय पांडेय और सचिव कार्ड पद पर संजीव नेभानी ही एकमात्र प्रत्याशी हैं। यह दोनों वर्तमान में भी इन्हीं पदों पर कार्यरत हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव, सचिव संस्कृति, सचिव स्वीमिंग और सचिव खाद्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। शेष पदों पर आमने-सामने की टक्कर है।

गोरखपुर क्लब चुनाव में कुल 686 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 18 दिसंबर की शाम होगा। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों के बीच संपर्क, समर्थन जुटाने और रणनीति बनाने की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। यह चुनाव न सिर्फ क्लब का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर तय करेगा, बल्कि भविष्य की दिशा और कार्य संस्कृति पर भी असर डालेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Gorakhpur: 750 बोरी ‘ज़हरीले’ भुने चने जब्त, कपड़ों वाला केमिकल मिलाकर बेच रहे थे, खाने से हो सकता है कैंसर

भुने चने कई लोगों द्वारा खाए जाते हैं और इन्हें सेहतमंद माना जाता है। लेकिन सावधान रहें यदि आपको वे आकर्षक रूप से चमकीले पीले रंग के दिखें और आप उन्हें खाएं। उनमें खतरनाक रसायन...
By Dec 17, 2025

750 बोरी जहरीले चने जब्त: गोरखपुर में खतरनाक केमिकल से रंगे भुने चने पकड़े गए, खाने से हो सकता है कैंसर

गोरखपुर में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राजघाट थाना क्षेत्र के एक गोदाम में मिलावटी भुने चने रखे गए हैं। जांच के दौरान, अधिकारियों...
By Dec 17, 2025

UP में बड़ा बदलाव: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 28 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटेंगे, सामने आया पूरा आंकड़ा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती मंडल में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों मंडलों के सभी जिलों में...
By Dec 17, 2025

गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात: गोरखनाथ ओवरब्रिज का काम पूरा, जाम से मिलेगी मुक्ति

गोरखपुर में गोरखनाथ के नए ओवरब्रिज का काम मंगलवार को पूरा हो गया। सड़क के दोनों तरफ एप्रोच का काम पहले ही पूरा कराया जा चुका था। मंगलवार को रेल लाइन के ऊपर रखे गए...
By Dec 17, 2025

गोरखोरबार में RSS सरकार्यवाह होसबाले का अंतिम दिन, हिंदू सम्मेलन में 5000 लोगों को देंगे ‘पाथेय’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का गोरखपुर में तीन दिन का प्रवास बुधवार को सम्पन्न हो जाएगा। अंतिम दिन वह शहर के तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों और...
By Dec 17, 2025

साझा करें