Netflix पर मनोरंजन का सैलाब! 6 ट्रिलियन की डील से Warner Bros. की फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मनोरंजन जगत में एक बड़ी डील को अंजाम दिया है। नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) के साथ 6 ट्रिलियन रुपये की डील फाइनल की है। इस डील के तहत, नेटफ्लिक्स वार्नर ब्रदर्स के शो और फिल्मों की विशाल लाइब्रेरी को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल करेगा। नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने इस डील को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वार्नर ब्रदर्स की लाइब्रेरी में ‘कैसाब्लांका’ और ‘सिटिजन केन’ जैसे टाइमलेस क्लासिक्स से लेकर ‘हैरी पॉटर’ जैसी आधुनिक पसंदीदा फिल्में शामिल हैं। इन टाइटल्स को नेटफ्लिक्स के अपने लोकप्रिय शो जैसे ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ और ‘स्क्विड गेम’ के साथ मिलाकर, प्लेटफॉर्म दर्शकों को और भी बेहतर मनोरंजन प्रदान कर पाएगा।
यह डील कैश और स्टॉक के रूप में हुई है, जिसकी कुल एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 82.7 बिलियन यूएस डॉलर है। एग्रीमेंट के अनुसार, WBD शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 23.25 यूएस डॉलर नकद और 4.501 यूएस डॉलर नेटफ्लिक्स स्टॉक मिलेगा। यह ट्रांजैक्शन 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। यह डील नेटफ्लिक्स को कंटेंट के मामले में एक बड़ी बढ़त देगी और दर्शकों के लिए हॉलीवुड के सबसे बड़े नामों की फिल्में और सीरीज एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी।
