0

फिरोजाबाद: अवैध खनन रोकने गए अधिकारी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश

By Dec 10, 2025

फिरोजाबाद में अवैध खनन करने वाले दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने खनन रोकने पहुंचे खान अधिकारी की गाड़ी पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। यह घटना वाजिदपुर कुतुकपुर क्षेत्र में हुई, जहां बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का अवैध खनन होता है।

रविवार सुबह पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन में लगे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। इसी दौरान खान अधिकारी मफत लाल भी चेकिंग करते हुए आ रहे थे। उन्होंने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने रुकने के बजाय ट्रैक्टर की गति और बढ़ा दी और जानबूझकर अधिकारी की कार में टक्कर मारते हुए उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। अधिकारी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद चालक और उसके साथी ट्रैक्टर से कूदकर भाग गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला। खान अधिकारी ने इस मामले में चालक अजय कुमार, उसके साथी लेखपाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

फिरोजाबाद में ठंड का कहर, कोहरे से थमी रफ्तार; गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

फिरोजाबाद में ठंड अब अपने रंग में आने लगी है। सुबह गलन भरी सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत रहती है, लेकिन शाम ढलने के बाद...
By Dec 10, 2025

नौकरी पर जा रहे बिहार के युवक को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी घायल

फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर से होकर गुजर रहे एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिहार के खगरिया निवासी एक युवक...
By Dec 10, 2025

फिरोजाबाद में अफीम तस्करों पर शिकंजा, दो भाइयों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

फिरोजाबाद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रसूलपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आगरा यूनिट ने मिलकर दो सगे भाइयों की 1.60 करोड़ रुपये...
By Dec 10, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। नसीरपुर क्षेत्र में माइल स्टोन 52.700 के पास आगरा से कानपुर जा रही एक कार अचानक सामने आए गोवंशीय पशु को बचाने के...
By Dec 10, 2025

अवैध प्लाटिंग का सपना दिखाकर ठगी, 30 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर; टूंडला में बड़ी कार्रवाई

फिरोजाबाद के टूंडला में बन्ना रोड पर 30 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने बुधवार दोपहर पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को...
By Dec 10, 2025

साझा करें