प्यार हुआ, इकरार हुआ और अब इनकार: स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी तोड़ी, जानिए क्यों
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को पुष्टि की है कि संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। मंधाना और पलाश की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया है। मंधाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस को शादी रद्द होने की जानकारी दी। साथ ही निजता का सम्मान करने की अपील भी की।
उन्होंने लिखा, “मुझे यह स्पष्ट करना है कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा ही करने का अनुरोध करती हूं। पिछले कुछ सप्ताह में मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई गई हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है।”
मंधाना और पलाश मुच्छल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जिसमें पांच साल एक साथ मनाए गए केक को दिखाया गया था, जिस पर “5” अंकित था। एक प्रेस इवेंट में पलाश ने शादी का संकेत देते हुए कहा था, “वह जल्द ही इंदौर के दामाद बन जाएंगे।” यह बयान फैंस के बीच वायरल हो गया था।
पलाश ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंधाना को प्रपोज किया था। भारत की महिला टीम ने इसी मैदान पर विश्व कप जीता था। पलाश का अंदाज बेहद फिल्मी था। मंधाना को आंखों में पट्टी बांधकर ग्राउंड पर लाया गया। पलाश ने घुटने पर बैठकर मंधाना को शादी के लिए प्रपोज किया था।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
