0

निगोहां में शराब पीने से रोकने पर हमला, पिता-पुत्र का सिर फोड़ा; Nighohan crime news

By Mar 14, 2026

निगोहां के विरसिंहपुर गांव में घर के पास शराब पीने से मना करने पर अराजकतत्वों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विरसिंहपुर गांव निवासी आकाश के अनुसार, 9 मार्च की शाम गांव के ही श्यामू अपने दो साथियों के साथ उसके घर के पास लगी पानी की टोटी के पास बैठकर शराब पी रहा था। आकाश ने उन्हें वहां शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से आकाश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आकाश को बचाने आए उसके पिता संतलाल को भी आरोपियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। इलाज के बाद पीड़ित ने निगोहां थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने श्यामू व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें