झांसी में फर्जी महिला TTE पकड़ी, घंटों चली पूछताछ
By
Jan 13, 2026
झांसी स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस के एसी कोच में एक फर्जी महिला टीटीई के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। डबरा स्टेशन से मिली सूचना के आधार पर ट्रेन को झांसी स्टेशन पर रोका गया और फर्जी टीटीई को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
आरपीएफ ने स्टेशन पोस्ट पर घंटों तक पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में मामला चर्चा में आने पर आरपीएफ ने जीआरपी से संपर्क साधा। हालांकि, जीआरपी ने किसी भी तहरीर या शिकायत के अभाव में कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया। इस कारण आरपीएफ को फर्जी महिला टीटीई को लेकर वापस लौटना पड़ा और देर रात तक मामले पर मंथन चलता रहा।
इस घटना का सीधा असर यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ता है, क्योंकि ऐसे फर्जी कर्मचारी यात्रियों को ठग सकते हैं और रेलवे की राजस्व हानि का कारण बन सकते हैं।
