0

गर्मी में जैकेट पहनकर टिकट चेक कर रही फर्जी टीटीई पकड़ी गई, मचा हंगामा

By Dec 30, 2025

पातालकोट एक्सप्रेस के एसी कोच में एक फर्जी महिला टीटीई के पकड़े जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गर्मी के मौसम में जैकेट पहनकर टिकट जांच कर रही महिला पर यात्रियों को शक हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। डबरा से मिली सूचना के आधार पर झांसी स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और महिला को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।

आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर घंटों पूछताछ के बाद भी महिला के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। मामला चर्चा में आने पर आरपीएफ ने जीआरपी से संपर्क साधा, लेकिन जीआरपी ने बिना तहरीर के कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस घटना से यात्रियों को होने वाली असुविधा और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिरोजपुर से छिंदवाड़ा जा रही ट्रेन नंबर 14624 पातालकोट एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में यह घटना हुई। महिला को सीटीआई राजेंद्र कुमार और महिला आरपीएफ कर्मी उमा सिंह ने ट्रेन से उतारा। आरपीएफ द्वारा जीआरपी को सौंपे जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आरपीएफ देर रात तक मंथन करती रही कि आगे क्या कदम उठाया जाए।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें