‘फर्जी खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा’, अश्विनी वैष्णव बोले- सोशल मीडिया पर सख्त कार्रवाई की जरूरत
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में फर्जी खबरों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि एआइ जनित डीप फेक वीडियो बनाने और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा, ”मैं ईमानदारी से कहना चाहता हूं कि फर्जी खबरें आज हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। हमें इंटरनेट मीडिया पर फर्जी खबरों और एआइ-जनित डीप फेक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।” उन्होंने सदन को यह भी बताया कि सरकार फर्जी खबरों और एआइ-जनित डीप फेक वीडियो पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने और इसके लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करने पर काम कर रही है।
वैष्णव ने कहा कि कुछ इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल ऐसे कई इकोसिस्टम बनाने में किया गया है जो संविधान और संसद द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ”इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कड़े नियम बनाने की जरूरत है। हाल ही में कुछ नए नियम भी बनाए गए हैं, यानी 36 घंटे के अंदर वीडियो हटाने का नया नियम बनाया गया है।”
भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति द्वारा की गई सिफारिशों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समिति ने कई अच्छे सुझाव दिए हैं और सरकार नए नियम-कानून बनाने पर काम कर रही है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, ”जहां तक फर्जी खबरों और इंटरनेट मीडिया का सवाल है तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और हमारे लोकतंत्र की रक्षा के बीच एक बहुत ही नाजुक संतुलन है। सरकार इसी संतुलन को ध्यान में रखकर काम कर रही है।”
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
