अमेरिका के Pennsylvania में नर्सिंग होम में धमाका, कई लोग फंसे होने की आशंका
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में एक बड़े नर्सिंग होम में मंगलवार दोपहर को भीषण विस्फोट हुआ। ब्रिस्टल
ब्रिस्टल टाउनशिप स्थित सिल्वर लेक नर्सिंग होम में हुए इस धमाके के बाद इमारत में आग लग गई और कई लोग अंदर फंस गए। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि कई लोगों को चोटें आई हैं और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट दोपहर करीब 2:15 बजे (स्थानीय समय) हुआ। शुरुआती जांच में विस्फोट का कारण गैस रिसाव बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैल गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पास के ट्रूमैन हाई स्कूल को अस्थायी निकासी केंद्र (reunification centre) के रूप में तैयार किया गया है। ब्रिस्टल टाउनशिप स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष जिम मॉर्गन ने बताया कि विस्थापित निवासियों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए बसें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में बिस्तर, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है।
पेंसिल्वेनिया की राज्य प्रतिनिधि टीना डेविस ने घटनास्थल के पास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर तरफ से एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को आते देखा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने पास के एक स्कूल को अस्थायी निकासी स्थल बनाने पर चर्चा की है।
