कव्वाली और लोकनृत्य से सजी शाम, सीमा शुल्क विभाग का सांस्कृतिक कार्यक्रम
सीमा शुल्क और केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधिकारियों तथा उनके परिवारजनों के समूह सारथी एसोसिएशन की ओर से विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभागीय अधिकारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता फैलाना है, जिसमें नशामुक्ति, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य सहायता शिविर जैसे आयोजन शामिल हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार जैन ने की। ‘द सूफी खयाल बैण्ड’ के कलाकारों धनंजय मित्तल और नितीश ने अपनी कव्वाली से समां बांधा। भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों ने मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि कुलतार सिंह और आयुषी पांडे की गायिकी ने दर्शकों को बांधे रखा। रजनीश त्रिवेदी की स्टैंड-अप कॉमेडी ने शाम को और भी यादगार बना दिया। इस तरह के आयोजन न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि विभागीय कर्मचारियों के बीच सौहार्द भी बढ़ाते हैं।
नौकरी ज्वाइन करने से पहले एमबीए छात्र ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में था युवक
किसान की करंट से मौत: ट्यूबवेल मालिक और साथी गिरफ्तार, जानिए पूरी ‘crime’ कहानी
लखनऊ में युवक की खुदकुशी, झोपड़ी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
निजी क्लीनिक की लापरवाही: डॉक्टर ने नहीं कराया एक्स-रे, महिला के पैर कटने की नौबत आई
