0

अधिकार खत्म होने के बाद भी पालिका ने जारी किए 41 बिल्डिंगों के नक्शे, 1.14 करोड़ की राजस्व हानि

By Dec 9, 2025

खैर नगर पालिका परिषद ने अधिकार समाप्त होने के बाद भी 41 भवन (मकान-दुकानों) के नक्शे स्वीकृत कर दिए। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की जांच में इसका पर्दाफाश हुआ है। जांच में पता चला है कि इन नक्शों से राजस्व विभाग को करीब 1.14 करोड़ रुपये की राशि की क्षति पहुंचाई गई। पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने इस मामले की शिकायत की थी।

अब जांच अधिकारी व एडीए की सचिव दीपाली भार्गव ने जांच रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को भेज दी है। इसमें नियमों का उल्लंघन कर जारी किए नक्शों को शून्य घोषित कर संबंधित अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। अंतिम निर्णय अब शासन से होगा। खैर नगर पालिका क्षेत्र को 16 जनवरी 2025 की सार्वजनिक अधिसूचना के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) में शामिल किया गया था। नियमों के मुताबिक इस क्षेत्र में किसी भी निर्माण या विकास कार्य के लिए एडीए की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है, लेकिन प्राधिकरण की अनुमति के बगैर मनमाने ढंग से मानचित्र स्वीकृत कर दिए गए।

पिछले दिनों पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने इस मामले की शिकायत शासन स्तर पर की। वहां से जिला प्रशासन को जांच के आदेश दिए। अब एडीए की सचिव ने इस पूरे मामले की जांच कर ली है। इसमें काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि नगरपालिका ने क्षेत्राधिकार समाप्त होने के बावजूद 41 भवन मानचित्र अवैध रूप से पास कर दिए। न केवल यह स्वीकृतियां तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण थीं, बल्कि इससे सरकारी ख़ज़ाने को क्षति पहुंचाई गई। जांच अधिकारी ने इस सभी मानचित्रों को गंभीर कदाचार की श्रेणी में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार खैर नगर पालिका के अवर अभियंता व तत्कालीन अधिशासी अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

AMU में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे संस्थान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने सत्र 2025-2026 के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों, जिनमें मल्लापुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्र शामिल हैं, में 28 दिसंबर...
By Dec 9, 2025

अलीगढ़ में नशे के कारोबार पर नकेल: कोडीन सिरप बेचने वाली 18 फर्मों पर छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

डायएथिलीन ग्लाइकोल युक्त कफ सिरप से बच्चों की मौतों के बाद अब कोडीन युक्त सिरप के नाम पर बढ़ते नशे के कारोबार पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश सरकार ने कोडीन युक्त सिरप की...
By Dec 9, 2025

अलीगढ़ में ठेकेदार से 20 हजार की रंगदारी मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार, वीडियो बनाने का किया था दावा

अलीगढ़ में नगर निगम के एक ठेकेदार के साथ हुई मारपीट और रंगदारी मांगने की घटना ने सनसनी फैला दी है। बाइक सवार युवकों ने ठेकेदार को न केवल पीटा बल्कि उसका वीडियो भी बना...
By Dec 9, 2025

साझा करें