टाटा सिएरा का EV वर्जन 2026 में होगा लॉन्च: जानें खास फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस!
टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए Tata Sierra EV को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील ड्राइव) और एडब्ल्यूडी (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसे नए acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है, जो इसे बेहतर रेंज और तेज चार्जिंग क्षमता प्रदान करेगा।
Sierra EV का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों से होगा। यह ईवी प्रेमियों के लिए एक प्रीमियम और दमदार विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी Sierra EV और इसके ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) मॉडल दोनों को गुजरात के सानंद स्थित प्रोडक्शन फैसिलिटी से तैयार करेगी।
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके बैटरी विकल्प Curvv EV और Harrier EV से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इसमें 55kWh और 65kWh के बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है, जो क्रमशः 167hp और 238hp तक की पावर जनरेट कर सकते हैं। RWD और AWD के लिए अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शंस मिलेंगे।
Sierra EV को मार्केट में Curvv EV और Harrier EV के बीच पोजिशन किया जाएगा। अपने आकर्षक डिजाइन, नए प्लेटफॉर्म और RWD-AWD विकल्पों के साथ, यह इलेक्ट्रिक वाहन प्रेमियों के बीच एक खास जगह बना सकती है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
