0

शिक्षक के घर EOW का छापा, 4.36 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली; वैध आय से 8 गुना ज्यादा!

By Dec 10, 2025

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा की टीम ने शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर छापा मारा। शिक्षक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू रीवा की 6 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार तड़के 5 बजे शासकीय शिक्षक के पटेल पुल स्थित आवास पर दबिश दी। इसके अलावा शिक्षक के मड़वास में बने दो अन्य ठिकानों में भी छापामार कार्रवाई की गई।

कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ शिक्षक अभिमन्यु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी कार्यकाल में आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की। शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू की टीम को 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है, जबकि वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक आरोपी शिक्षक की वैध आय के अनुसार कुल संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी चाहिए थी। इस भारी अंतर के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल शिक्षक के घर में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है। टीम शिक्षक से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें