संस्कृति विश्वविद्यालय में NCC डे पर कैडेट्स का जोश, कुलपति ने किया सम्मानित
संस्कृति विश्वविद्यालय में 78वां एनसीसी-डे गर्व, अनुशासन और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने परेड करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। एनसीसी ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सेवा एवं एकता का संदेश दिया गया। इसमें एनसीसी प्रभारी सहित विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट के अधिकारी एवं कैडेट सम्मिलित रहे। मुख्य अतिथि संस्कृति विवि के कुलपति प्रो. डॉ. एमबी चेट्टी का कैडेट्स ने सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया। कैडेट्स ने मार्च पास्ट, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद कुलपति प्रो. चेट्टी ने ध्वजारोहण किया और कैडेट्स को कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन जीवन की नींव को मजबूत करती है। एनसीसी कैडेट्स ने अनेक अवसरों पर देश का नाम रोशन किया है और भविष्य में भी वे नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और एनसीसी मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। ऊर्जा और उत्साह से भरे कैडेट्स के बीच एक फ्रेंडली कबड्डी मैच भी हुआ, जिसमें स्पोर्ट्समैन शिप और टीमवर्क की मिसाल देखने को मिली। उत्कृष्ट अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर चयनित कैडेट्स को उनकी रैंक प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डॉ. डीएस तोमर, रजिस्ट्रार मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेशन रामपाल सहित अनेक अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का समापन रिफ्रेशमेंट और ग्रुप फोटोग्राफ के साथ हुआ।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
