बस्तर में माओवादी आतंक का खात्मा! अमित शाह के ‘मास्टरस्ट्रोक’ ने तोड़ी हिड़मा की कमर, 209 ने किया सरेंडर
जो कभी देश के सबसे भयावह और अभेद्य माओवादी गढ़ के रूप में जाना जाता था, अब एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। केंद्र सरकार की समग्र उन्मूलन नीति और गृह मंत्री अमित शाह की मार्च 2026 तक माओवादी हिंसा के समूल समाप्ति की रणनीति ने ऐसे परिणाम दिए हैं, जिनकी कल्पना भी पांच वर्ष पूर्व नहीं की जा सकती थी।
बस्तर के आईजीपी सुंदरराज पी. के अनुसार, अब माओवादी संगठन का मुख्य नेतृत्व केवल दो नामों, बारसे देवा और पश्चिम बस्तर डिविजन सचिव पापाराव तक सीमित रह गया है। इनके साथ केवल 130-150 हथियारबंद सदस्य ही सक्रिय माने जा रहे हैं। अब इन सभी के सामने केवल दो विकल्प हैं, या तो मुख्यधारा में लौटकर आत्मसमर्पण करना या फिर बसवराजू और हिड़मा जैसे अंत का सामना करना।
दक्षिण बस्तर का कुख्यात माओवादी माड़वी हिड़मा न केवल संगठन का पोस्टर ब्वॉय था, बल्कि जंगल युद्ध का सबसे खतरनाक रणनीतिकार भी माना जाता था। पिछले महीने आंध्रप्रदेश में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत ने पूरे माओवादी तंत्र का मनोबल चकनाचूर कर दिया। हिड़मा के मारे जाने के केवल 10 दिनों में चार करोड़ रुपये से अधिक इनाम वाले 209 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
2025 का वर्ष माओवादियों के लिए खात्मे वाला साबित हुआ है। यह वर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन 11 महीनों में सुरक्षा बलों ने माओवादी नेटवर्क की रीढ़ को पूरी तरह तोड़ दिया है। वर्ष की शुरुआत गरियाबंद में शीर्ष हिंसक चलपति के मुठभेड़ में मारे जाने से हुई। इसके बाद, दंडकारण्य के सर्वोच्च हिंसक बसवराजू के ढेर होने से पूरा संगठन हिल गया। इसके पश्चात पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति और केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश का 261 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण ने माओवादियों को बड़ा झटका दिया।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
