एलन मस्क का बड़ा दावा: ‘अगले 20 सालों में खत्म हो जाएगी नौकरी की जरूरत’, AI करेगा इंसानों का सारा काम
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि आने वाले वर्षों में इंसानों के लिए काम करना जरूरी नहीं रहेगा। उनका कहना है कि AI और रोबोटिक्स की तेज तरक्की इतनी बढ़ जाएगी कि लोग चाहें तो काम करें, न करें तो भी उनकी जरूरतें पूरी हो जाएंगी। मस्क ने यह बात Zerodha के सह-संस्थापक निखिल कामत के ‘People by WTF’ पॉडकास्ट में कही।
मस्क ने कहा कि भविष्य में लोग नौकरी को मजबूरी की जगह शौक की तरह करेंगे। उनके मुताबिक, 10 से 20 साल के भीतर काम पूरी तरह ऑप्शनल हो सकता है। कुछ लोग गांव में रहना चाहेंगे, कुछ शहर में, यह सब आर्थिक मजबूरी के बजाय व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर होगा। उन्होंने इसे ऐसे समझाया कि जैसे आप चाहें तो घर में सब्जी उगा सकते हैं, या फिर दुकान से खरीद सकते हैं, दोनों विकल्प मौजूद हैं।
मस्क ने कहा कि भविष्य में सरकारें लोगों को एक तरह की Universal High Income (UHI) दे सकेंगी। उनका तर्क है कि AI और रोबोट इतने ज्यादा सामान और सेवाएं बना देंगे कि संसाधनों की कमी नहीं रहेगी और सरकारें हर नागरिक को ऊंची आमदनी दे पाएंगी।
मस्क के मुताबिक, अगर हर किसी को UHI मिले और सभी की जरूरतें पूरी हों, तो हम सिंगुलैरिटी की तरफ बढ़ेंगे जहां AI का असर इंसानी सोच से भी आगे निकल जाएगा।
मस्क ने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब AI और रोबोट्स इंसानों को खुश करने के लिए जरूरी हर काम कर चुके होंगे। उसके बाद वे AI के लिए ही काम करने लगेंगे क्योंकि इंसानों की जरूरतें सीमित हैं। उन्होंने कहा, “AI उन सभी कामों को पूरा कर देगी जिनके बारे में इंसान सोच सकते हैं।”
मस्क ने दावा किया कि टेस्ला वास्तविक दुनिया की AI में दुनिया से आगे है। उन्होंने बताया कि अगले साल से कंपनी अपना हेल्पर ह्यूमनॉइड रोबोट ‘Optimus’ बनाना शुरू करेगी, जिसे उन्होंने Star Wars के R2D2 और C3PO की तरह बताया।
मस्क ने कहा कि अगर AI और रोबोट्स इतनी तरक्की कर गए कि वे सभी इंसानी जरूरतें पूरी कर सकें, तो पैसे की जरूरत कम हो जाएगी क्योंकि पैसा असल में काम के बदले मिलने वाली चीज है। उनके मुताबिक, जब कोई भी व्यक्ति कुछ भी पा सकेगा, तो पैसों का महत्व अपने आप कम हो जाएगा। भविष्य में असली मुद्रा ऊर्जा उत्पादन बन सकता है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
