0

एलन मस्क ने बताया ‘X’ अक्षर से लगाव का राज, 1999 का सपना कैसे बना हकीकत?

By Dec 9, 2025

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने खुलकर बताया कि उन्हें अक्षर ‘X’ से इतना लगाव क्यों है। जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडका पॉडकास्ट ‘WTF is?’ में मस्क ने कहा कि 1990 के दशक से ही उनका X के साथ एक खास कनेक्शन रहा है, फिर वह X.com हो, SpaceX हो या उनके बेटे का नाम।

मस्क ने बताया कि 1999 में उन्होंने एक-अक्षर वाला डोमेन X.com खरीदा था। उस समय उनके दिमाग में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का विचार था, जो पैसे को तकनीक के नजरिए से और आसान बना सके। उन्होंने कहा कि उस समय सिर्फ तीन एक-अक्षर वाले डोमेन थे—X, Q और Z—और वे X को चुनना चाहते थे ताकि उसे ‘फाइनेंशियल क्रॉसरोड्स’ यानी एक बड़ा वित्तीय प्लेटफॉर्म बनाया जा सके।

मस्क के मुताबिक पुरानी बैंकिंग व्यवस्था कई अलग-अलग डेटाबेस पर चलती है, जो न तो रियल-टाइम हैं और न ही बहुत सुरक्षित। उनका सपना था कि एक सिंगल, रियल-टाइम और सिक्योर डेटाबेस बने, जो पैसे से जुड़ी जानकारी को और आसान और तेज बना दे।

मस्क ने बताया कि X.com बाद में PayPal बन गया, जिसे eBay ने खरीदा। बाद में eBay की ओर से किसी ने उनसे पूछा कि क्या वह यह डोमेन वापस खरीदना चाहेंगे। मस्क ने कहा कि ट्विटर खरीदने का एक कारण यह भी था कि वे X.com का पुराना आइडिया फिर से शुरू कर सकें, एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस का क्लियरिंग हाउस बन सके।

मस्क ने कहा कि चीन में लोग WeChat पर अपनी पूरी डिजिटल जिंदगी जीते हैं, लेकिन चीन के बाहर ऐसा कोई ऐप नहीं है। X का आइडिया कुछ ऐसा है कि वह WeChat से भी आगे का प्लेटफॉर्म बने।

मस्क ने बताया कि SpaceX का पूरा नाम Space Exploration Technologies है, लेकिन यह नाम बहुत लंबा था, इसलिए इसे SpaceX कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें X को कैपिटल में लिखना डिजाइन और लुक के हिसाब से अच्छा लगता है।

मस्क ने बताया कि उनके बेटे X Æ A-Xii, जिसे वह मजाक में ‘Lil X’ कहते हैं, उसका नाम उनकी मां ने सुझाया था। मस्क ने कहा कि उन्होंने मजाक में कहा भी था कि लोग समझेंगे कि उन्हें X अक्षर का बहुत ज्यादा शौक है, लेकिन उनकी पार्टनर यह नाम रखना चाहती थीं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें