0

देहरादून के रायवाला में सड़कों पर घूम रहे हाथी और गुलदार, ग्रामीणों में दहशत, जान-माल का खतरा

By Dec 14, 2025

देहरादून जनपद के रायवाला में हाथी और गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। हरिपुरकलां से लेकर जोगीवालामाफी तक हाथियों की आवाजाही है, जिससे फसल और संपत्ति को नुकसान हो रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व और देहरादून वन प्रभाग से सटे आबादी क्षेत्र में हाथी और गुलदार सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं, जिनसे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग जन सुरक्षा के प्रति संजीदा नजर नहीं आ रहा है।

रायवाला के हरिपुरकलां से लेकर खदरी, छिद्दरवाला, जोगीवालामाफी में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। बीती रात छिद्दरवाला के ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के घर के पास आया एक हाथी काफी देर तक पूरे मोहल्ले में घूमता रहा। गलियों में उसकी चहलकदमी की वीडियो आस-पास घरों में लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं। इस दौरान सतर्क ग्रामीण भी फोन पर हाथी की आवाजाही के बारे में एक दूसरे को जानकारी देते रहे, ताकि कोई गलती से अचानक हाथी के सामने न पहुंच जाए और अनहोनी से बचा जा सके।

वहीं, क्षेत्र में गुलदार भी मंडराते दिखाई दे रहे हैं। बीते तीन दिसंबर को यहां से गुलदार घर में घुसकर जर्मन शैफर्ड कुत्ते को उठा ले गया था। चकजोगीवाला में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए करीब एक महीना बीतने को है, मगर सफलता नहीं मिली। जबकि ग्रामीणों को रोजाना गुलदार दिखाई दे रहे हैं।

ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने बताया कि कोई रात ऐसी नहीं है, जब हाथी व गुलदार गांव में न आते हों। कई बार तो यह गांव की सीमा पर दिन में ही दिखाई दे जाते हैं, लिहाजा जन सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने होने चाहिए। उनका कहना है कि गांव और जंगल के बीच सोलर फेंसिंग और लाइटें लगानी जरूरी हैं। हाथियों के झुंड खेतों में घुसकर गेहूं और गन्ना की फसल बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से लगे क्षेत्र में खेती करना दूभर हो गया है। सूचना के बाद भी वन कुछ नहीं करता है। नुकसान का मुआवजा तक नहीं मिलता है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वर्दी वाली लव स्टोरी: मंगेतर कैप्टन, अब खुद लेफ्टिनेंट बने आयुष पाठक, परिवार में हर सदस्य देश की सेवा में

जिस रिश्ते की शुरुआत ही वर्दी से हो, वहां देश सेवा खुद-ब-खुद जीवन का लक्ष्य बन जाती है। उत्तर प्रदेश के मथुरा के आयुष पाठक, जिनकी मंगेतर पहले से ही भारतीय सेना में कैप्टन हैं,...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

भारत की दोस्ती: IMA से पासआउट होते ही सूडानी कैडेट ने जताया आभार, कहा- ‘यह प्रशिक्षण सूडान के लिए उम्मीद की किरण है’

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में मित्र राष्ट्र सूडान के नौजवानों की भी भागीदारी रहती है। इस बार विदेशी कैडेटों में सूडान के युवा अधिकारी ओसामा मोहम्मद इब्राहिम भी शामिल रहे, जिनके...
By Dec 14, 2025

साझा करें