0

खैर में UGC Bill के खिलाफ ‘भारत बंद’ का असर, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

By Feb 2, 2026

अलीगढ़ के खैर कस्बे में यूजीसी (UGC) के एक निर्णय के विरोध में बुलाए गए ‘भारत बंद’ का व्यापक असर देखने को मिला। रविवार को कई सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के इस फैसले को सवर्ण समाज के हितों के विरुद्ध बताया।

भारत बंद के आह्वान पर ब्राह्मण महासभा, अग्रवाल युवा संगठन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन, व्यापार मंडल, क्षत्रिय सभा और अखिल भारत सवर्ण परिषद सहित कई संगठनों के सैकड़ों सदस्य सुभाष चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस निर्णय का विरोध नहीं किया गया तो सवर्ण समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विरोध प्रदर्शन के चलते दोपहर तक खैर का अधिकांश बाजार बंद रहा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहीं। इसके बाद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम शिशिर कुमार सिंह और सीओ वीके सिंह को सौंपा।

भारत बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इंस्पेक्टर खैर हरिभान सिंह राठौड़ और क्राइम इंस्पेक्टर सुशील कुमार सहित सभी चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारी पुलिस बल के साथ अलर्ट मोड पर तैनात रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

UGC फैसले के विरोध में खैर में ‘Bharat Bandh’ का व्यापक असर, बाजार रहा बंद

अलीगढ़ जिले के खैर कस्बे में यूजीसी (UGC) के एक हालिया फैसले के विरोध में बुलाए गए 'भारत बंद' का व्यापक असर देखने को मिला। रविवार को कस्बे के अधिकांश बाजार बंद रहे। व्यापारियों और...
By Feb 2, 2026

साझा करें