0

कासगंज में ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत; दूसरी गंभीर रूप से घायल | Kasganj accident news

By Mar 11, 2026

कासगंज शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट इलाके में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान 55 वर्षीय हरदेवी पत्नी करन सिंह निवासी मामूरगंज कासगंज और प्रेमवती पत्नी रामवीर निवासी भरसोली थाना ढोलना के रूप में हुई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हरदेवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमवती का उपचार जारी है।

प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि वह हरदेवी के साथ कासगंज क्षेत्र के हनौता गांव में रिश्तेदारी में जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर विलाप करते हुए घर चले गए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गर्मी की शुरुआत में छाया घना कोहरा, Kasganj News में वैज्ञानिक बता रहे ये वजह

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। गर्मी के मौसम की शुरुआत में इस तरह का मौसम देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। कासगंज और सोरों की ओर मथुरा-बरेली...
By Mar 11, 2026

कासगंज में गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक (Kasganj news)

कासगंज के सहावर गेट क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गोदाम से धुआं उठता देख...
By Mar 11, 2026

साझा करें