0

रायबरेली में डंपर ने स्कूटी को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल (Raebareli accident news)

By Feb 3, 2026

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौराहे के पास भरसना मोड़ पर यह घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रहे अनुज शुक्ला (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ स्कूटी पर सवार दिवाकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच, दूसरी दिशा से आ रहा एक और डंपर भी इस हादसे को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मृतक अनुज शुक्ला अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर डलमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने गांव बेला टेकई से मुराई बाग खाना बनाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें