मुंबई में मथुरा के डा. भरत गुप्ता को मिला सम्मान, क्रोनो मेडिसिन में फैलोशिप अवार्ड से नवाजा गया
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस ऑन क्रोनो मेडिसिन के दीक्षांत समारोह में मथुरा के वरिष्ठ फिजीशियन डा. भरत गुप्ता को फैलोशिप इन क्रोनो मेडिसिन अवार्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं ब्रोनोमेडिसिन क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डा. आरबी सिंह ने यह सम्मान दिया। चेयरमैन पद्मश्री डा. शशांक जोशी, सांइटिफिक चेयरमैन डा. अनुज माहेश्वरी, सेक्रेटरी डा. मंगेश, सेक्रेटरी जनरल डा. नरसिंह वर्मा द्वारा डा. भरत गुप्ता की उपलब्धियों, शोधकार्य एवं उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डा. भरत गुप्ता को अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनके अनेक आर्टिकल प्रमुख जनरलस में प्रकाशित हो चुके हैं। डा. भरत भूतेश्वर स्थित हेल्थ केयर में अपनी सेवायें प्रदान कर रहे हैं।
आईएमए अध्यक्ष डा. विजेन्द्र तिवारी, सचिव डा. गौरव भारद्वाज के अनुसार वरिष्ठ चिकित्सक डा. एसके वर्मन, डा. अनिल चौहान, फिजीशियन फोरम के अध्यक्ष डा. संजय सूद, डा. मुकेश जैन, डा. आशीष गोपाल, डा. हार्दिक जैन, डा. अंजू गुप्ता आदि चिकित्सकों ने डा. भरत को बधाई दी है।
वानखेड़े में GOATs का महासंगम: मेसी, सचिन और छेत्री ने रचा इतिहास
करीना कपूर खान ने बेटों के साथ की लियोनेल मेसी से मुलाकात, वायरल हुई तस्वीरें
शाहरुख खान के बाद करीना कपूर खान ने भी मेस्सी से की मुलाकात, बेटों के साथ वायरल हुई तस्वीर
कोलकाता और हैदराबाद के बाद अब मुंबई में मेसी का ‘GOAT’ टूर, वानखेड़े में दिखेगा जलवा
मुंबई में मेस्सी का जलवा, सचिन-शाहरुख से मिलेंगे GOAT, जानिए पूरा शेड्यूल और सुरक्षा व्यवस्था
GOAT टूर: मेसी मुंबई पहुंचे, ताज होटल में ठहरे, आज CCI और वानखेड़े में होंगे दो बड़े इवेंट
4 बच्चों के पिता अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला से की सगाई की पुष्टि, जानिए कैसी है उनकी फैमिली लाइफ
बिग बॉस 19 की ट्रॉफी भले ही न जीती हो, लेकिन प्रणित मोरे ने जीता दर्शकों का दिल; पहला शो हुआ हाउसफुल!
