0

चण्डौस में dowry death: खेत में मिला महिला का शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज, सास-ससुर गिरफ्तार

By Feb 1, 2026

चण्डौस, उत्तर प्रदेश। चण्डौस क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक महिला का शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुन्तश उर्फ गुल्लो के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2020 में चण्डौस निवासी शाहरुख से हुई थी। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

मृतका के चचेरे भाई आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मुन्तश को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि पति शाहरुख उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। आरिफ ने बताया कि गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि ससुराल वालों ने मुन्तश की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है।

चण्डौस पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति शाहरुख, ससुर चमन, सास मुनसैदी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास मुनसैदी और ससुर चमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें