0

डोनाल्ड ट्रंप ने बनाई ‘बोर्ड ऑफ पीस’, युद्ध रोकने के लिए कूटनीति पर जोर

By Jan 22, 2026

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व में युद्धों और टकरावों को रोकने के लिए कूटनीति पर आधारित एक ‘बोर्ड ऑफ पीस’ (शांति परिषद) के गठन की घोषणा की है। यह पहल सितंबर 2025 में गाजा में शांति योजना की घोषणा के साथ शुरू हुई थी और अब इसे अमल में लाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि यह परिषद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तर्ज पर काम करेगी। परिषद के सदस्य देशों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। जो देश परिषद की गतिविधियों के लिए प्रत्येक वर्ष एक अरब डॉलर का अंशदान करेगा, उसे स्थायी सदस्यता प्रदान की जाएगी।

हालांकि परिषद की विस्तृत नियमावली अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की योजना इस परिषद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरह संचालित करने की है। कूटनीतिक हलकों में यह भी माना जा रहा है कि यह परिषद विश्व में संयुक्त राष्ट्र के प्रभाव को कम कर सकती है।

यह शांति परिषद ट्रंप की गाजा के लिए 20 सूत्रीय शांति योजना का भी संचालन करेगी। इस योजना में गाजा में अंतरराष्ट्रीय शांति सेना की तैनाती, हमास से हथियार जमा कराना, गाजा को आतंक मुक्त क्षेत्र घोषित करना और इजरायल के हमलों से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं।

परिषद की कार्यकारी समिति में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, अमेरिकी दूत स्टीव विटकाफ, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, न्यूयॉर्क के कारोबारी मार्क रोवन और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ग्रैबिएल जैसे प्रमुख नामों को नामित किया गया है। हाल ही में स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रम से इतर ट्रंप ने इस शांति परिषद के गठन समारोह में भाग लिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा: ट्रम्प का रुख बदला, जानें क्यों अमेरिका ने छोड़ा मिलिट्री एक्शन का इरादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने तेवर नरम कर लिए हैं। पहले जहां वे ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य कार्रवाई तक की बात कर रहे थे, वहीं अब उन्होंने कहा...
By Jan 22, 2026

साझा करें