दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, 22 फ्लाइट्स कैंसिल; DIAL ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। आज 22 उड़ानें रद कर दी गईं हैं, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है, जिस वजह से वे कैंसल हो रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर घरेलू सेवाओं पर पड़ रहा है। DIAL ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस सीधे अपनी एयरलाइन से वेरिफाई कर लें।
DIAL ने कहा कि हमारी डेडिकेटेड ऑन-ग्राउंड टीमें सभी पार्टनर के साथ मिलकर इस रुकावट को कम करने और यात्रियों को आरामदायक अनुभव देने के लिए मेहनत से काम कर रही हैं। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए, DIAL ने उनसे धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यह लगातार दूसरा दिन है जब IGI एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
