0

धुरंधर ने रचा इतिहास! 11वें दिन दंगल का रिकॉर्ड तोड़कर की इतनी कमाई

By Dec 15, 2025

धुरंधर ने अपनी रिलीज के दूसरे वीक में एंट्री मार ली है। सेकेंड वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कारोबार करने वाली धुरंधर की बंपर कमाई का सिलसिला रिलीज के 11वें दिन भी जारी रहा है। सोमवार को एक बार फिर से रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में धमाका करके दिखाया है।

वीक डे में धुरंधर ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 11वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितने करोड़ का रहा है।

5 दिसंबर को धुरंधर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ओपनिंग वीकेंड में 106 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली इस मूवी ने दूसरे वीकेंड में कमाई के मामले में इतिहास रचा है। 12 से लेकर 14 दिसंबर तक सेकेंड वीकेंड के तीन दिनों में इस मूवी ने 146 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर छावा और पुष्पा 2 जैसी कुल 9 मूवीज को पछाड़ा है। रिलीज के 11वें दिन भी धुरंधर की बंपर कमाई हुई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे सोमवार को रणवीर सिंह की धुरंधर ने 25 करोड़ की कमाई धुआंधार कमाई की है, जो वीक डे के हिसाब से काफी असरदार है। अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 390 करोड़ के पास पहुंच गया है और जल्द ही ये मूवी को एक अनोखा कीर्तिमान रचती हुई नजर आएगी। इसके अलावा अनुमना ये लगाया जा रहा है दूसरे सप्ताह के अंत तक ये फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी।

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन के चलते धुरंधर ने सुपरस्टार आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल का नेट कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ा डाला है। दरअसल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दंगल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ का कारोबार किया था, इस लिहाज से 390 करोड़ कमाकर धुरंधर इससे आगे निकल गई है। हालांकि, धुरंधर के सामने दंगल की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती रहेगी, जो 2000 करोड़ से ज्यादा का है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित, इस काम के लिए मिला नकद पुरस्कार

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के लिए डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी सोमवार को थाना ढोलना पहुंचे। घने कोहरे के बीच शाम को शुरू हुए निरीक्षण में डीआईजी ने पुलिस...
By Dec 15, 2025

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को दिया नकद पुरस्कार, IGRS में बेहतर काम से हुए प्रभावित

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने अपने निरीक्षण की शुरूआत सोमवार को थाना ढोलना से की। घने कोहरे के बीच शाम को थाने पहुंचे डीआईजी...
By Dec 15, 2025

उर्वरक स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी! दो दुकानदारों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार का स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी

सोरों क्षेत्र में स्थित उर्वरक विक्रेताओं की दुकान व गोदाम का सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। सलेमपुर बीबी में स्थित एक दुकानदार के स्टॉक में अंतर मिला है।...
By Dec 15, 2025

अरवल के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी! 13 पंचायत भवनों में खुले डाकघर, अब गांव में ही मिलेंगी सारी बैंकिंग सेवाएं

अरवल जिले के 13 पंचायत भवनों में डाकघर खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं सुलभ हो गई हैं। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिले के 13 पंचायत सरकार भवन...
By Dec 15, 2025

फीस के बहाने छात्रा को बुलाया, स्कूल प्रबंधक ने की घिनौनी हरकत; सहेली ने ऐसे बचाई इज्जत

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार को विद्यालय पढ़ने गई थी, जहां प्रबंधक ने उसे फीस जमा करने की...
By Dec 15, 2025

मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध

दिल्ली में खतरनाक वायु गुणवत्ता के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी का स्वागत करने के लिए मंच पर आने पर भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक होने के कारण, सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भीड़ के विरोध का सामना...
By Dec 15, 2025

साझा करें