धुरंधर ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर बवंडर! तीसरे दिन की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाए हुए हैं। रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने ऐतिहासिक कमाई कर… और पढ़ें
शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर को रिलीज किया गया। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे अभिनेताओं से सजी ये फिल्म फिलहाल थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।
कमाई के मामले में पहले दो दिन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली धुरंधर ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तख्ता पलट कर दिया है। रविवार को ऐतिहासिक कलेक्शन कर धुरंधर ने हर किसी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड में इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का बिजनेस कितना हुआ है।
फ्राइडे और शनिवार को धुरंधर ने उम्मीद के मुताबिक कमाई करके दिखाई। माना जा रहा था कि रविवार को धुरंधर के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिलेगा और फिलहाल ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर भी आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार संडे को धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 40 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है, जो फिल्म के पिछले तीन दिनों के कमाई में सबसे अधिक है।
इसके साथ ही अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जोकि ओपनिंग वीकेंड में किसी भी फिल्म के लिए एक रिकॉर्डतोड़ कमाई का आंकड़ा है। इस तरह से रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के पहले तीन दिनों के भीतर भरपूर मात्रा में नोट छापे हैं।
साफतौर पर कहा जाए तो धुरंधर ने अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीत लिया है। यही वजह है जो फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में धुरंधर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तो धराशयी करती दिखाई देगी।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
