ढाबा स्टाइल मेथी मटर मलाई: सर्दियों की शान, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!
मेथी मटर मलाई एक ऐसी सब्जी है जो सर्दियों में हर किसी को पसंद आती है। इसका क्रीमी स्वाद इसे बाकी सब सब्जियों से अलग बनाता है। क्या आपने कभी ढाबा स्टाइल में इसे ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी आसान रेसिपी, जिसे जो भी खाएगा, तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए आजमाएं ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेथी मटर मलाई का असली जादू इसकी ग्रेवी में छिपा है। इसे बनाने के लिए हमें चाहिए काजू और ताजी मलाई। सबसे पहले 8-10 भीगे हुए काजू को थोड़े से दूध या पानी के साथ पीसकर एकदम चिकना पेस्ट बना लें। यह ग्रेवी को रिच और गाढ़ा टेक्सचर देगा। फिर एक कड़ाही में घी/तेल गरम करें, जीरा डालें। इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद, तैयार काजू का पेस्ट इसमें मिलाएं और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। आइए, विस्तार से जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
अक्सर लोग मेथी की हल्की कड़वाहट के कारण इस सब्जी को बनाना पसंद नहीं करते, लेकिन ढाबा स्टाइल में यह कड़वाहट आपको महसूस भी नहीं होगी। इसके लिए एक छोटी-सी ट्रिक है:
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और तेल छोड़ने लगे, तब इसमें भुनी हुई मेथी और उबले हुए हरे मटर (फ्रोजन मटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें उबालने की जरूरत नहीं) डाल दें। सब्जी को 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सारे स्वाद आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाएं। इस स्टेप पर, ढाबे जैसा रोगन लाने के लिए, आप एक चम्मच तेल में थोड़ी-सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाकर सब्जी के ऊपर से डाल सकते हैं।
बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम मेथी मटर मलाई को नान, तंदूरी रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें। इसकी रिचनेस और स्वाद आपके मेहमानों को किसी भी रेस्टोरेंट या ढाबे से ज्यादा पसंद आएगा।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
