0

लैंसडौन में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ा, खूबसूरत वादियां बन रहीं सात फेरों का गवाह

By Dec 9, 2025

बांस, बुरांश व देवदार के जंगल की छांव में समुद्रतल से 6,250 फीट की ऊंचाई पर स्थित पर्यटन नगरी लैंसडौन, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। पिछले दो वर्षों में इस खूबसूरत वादियों में 30 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। यहां के पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद और स्थानीय परंपराएं, जैसे ढोल-दमाऊ की धुन पर बारातियों का तिलक, पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।

‘नज़र-बट्टू’ नामक यूट्यूबर की शादी के बाद लैंसडौन में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज और भी बढ़ गया है। इस वर्ष एक दर्जन से अधिक जोड़ों ने यहां शादी की है और अगले वर्ष अप्रैल तक के लिए 16 बुकिंग हो चुकी हैं। कई अन्य जोड़े भी बुकिंग के लिए होटलों से संपर्क कर रहे हैं। इस बढ़ती मांग को देखते हुए, नगर के बड़े होटलों में वेडिंग हॉल और मंडप का निर्माण भी करवाया जा रहा है। यहां आने वाले मेहमानों को बाल मिठाई, मंडुवे की बर्फी व लड्डू, झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें