डिप्रेशन, तलाक और करियर बर्बाद… 10 साल बाद मामा आमिर खान की फिल्म से कमबैक कर रहे हैं इमरान खान
अभिनेता इमरान खान, जिन्होंने ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, 10 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। लंबे समय से उनके कमबैक की चर्चा थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। उनकी वापसी अपने मामा आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से हो रही है।
फिल्म का नाम ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ है, जिसका निर्देशन स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास कर रहे हैं। बुधवार को मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया, जिसमें इमरान खान की झलक दिखाई गई। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इमरान खान ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। उनकी आखिरी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ (2015) के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। इस दौरान उन्होंने डिप्रेशन और तलाक जैसी निजी समस्याओं का सामना किया। अब, 10 साल बाद, वह एक बार फिर अपने मामा के साथ काम करते हुए नजर आएंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘देल्ही बेली’ में किया था।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
